फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: डिवाइडर से टकराई बाइक, पत्नी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी (संवाद)। बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव के पास बाईपास पर हुए सड़क हादसे में बाइक सवार दंपति घायल हो गए। बाइक चला रहे युवक को झपकी आ गई, इस कारण वाहन डिवाइडर से टकरा गया। उपचार के दौरान पत्नी प्रीति (35) की मौत हो गई, जबकि पति अजय बाबू का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के अनुसार, अलीगढ़ के सिद्ध गांव निवासी हाल निवासी दिल्ली अजय बाबू शुक्रवार को प्रीति के साथ बहन की शादी से लौट रहे थे। अचानक झपकी लगने से बाइक अनियंत्रित कर डिवाइडर से टकरा गई। मौके पर पहुंची बादलपुर कोतवाली पुलिस के निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें