तावडू। तावडू-रेवाड़ी रोड पर खोरी कलां गांव के करीब कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपी कैंटर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित योगेश कुमार निवासी सांझापुर थाना, जिला रेवाड़ी ने बताया कि 16 जुलाई सुबह करीब 7:30 बजे वह अपनी बुआ इन्द्रा निवासी गांव जौरासी के साथ बाइक पर सांझापुर जा रहा था। जब वे गांव खोरी कलां नदी के करीब पहुंचे तो सामने से आ रहे एक कैंटर ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में उसकी बुआ कैंटर के नीचे आ गई, जबकि वह दूर जा गिरा। हादसे के बाद आरोपी चालक गाड़ी सहित मौके से भाग गया।
घायल अवस्था में पीड़ित ने उसकी बुआ इन्द्रा को शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज नलहड नूंह में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत के चलते उसे पीजीआई रोहतक के लिए रेफर कर दिया। जब वह रोहतक उपचार के लिए जाने लगे तो उन्होंने गंभीर चोट के कारण रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने पीड़ित के ब्यान पर अज्ञात कैंटर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।