फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: चेक बाउंस के मामले में महिला दोषी करार

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। स्पेशल कोर्ट ने सेक्टर-12 की द्वीपमाला कुमारी को 2.80 लाख रुपये के चेक बाउंस के मामले में दोषी करार दिया है। आरोपी ने खुद को कोटक महिंद्रा बैंक की रीजनल मैनेजर बताकर व्यापारी आनंद गोयल से धोखाधड़ी की थी। सेक्टर-62 निवासी आनंद गोयल ने बताया कि द्वीपमाला ने मैनेजर बताकर जान पहचान बढ़ाई फिर व्यक्तिगत जरूरत के नाम पर तीन लाख रुपये की मांग की। विश्वास के आधार पर उन्होंने द्वीपमाला को पैसे दिए थे लेकिन बाद में पता चला कि वह बैंक में काम ही नहीं करती थी। आरोप है कि द्वीपमाला ने करीब 2.80 लाख का चेक दिया लेकिन 20 मई 2020 को बैंक में दिया तो वह बाउंस हो गया। इसके बाद द्वीपमाला ने जवाब नहीं दिया। 28 मई 2020 को पीड़ित ने कानूनी नोटिस भेजा। पीठासीन अधिकारी राजेंद्र कुमार की अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट किया कि महिला पर एनआई एक्ट की धारा-138 के तहत मामला बनता है। महिला ने अपने बचाव में कोई ठोस सबूत पेश नहीं किए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें