फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला ने गेस्ट हाउस में काटा हंगामा

Fri, 07 Nov 2025 01:38 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के एक गेस्ट हाउस में बुधवार रात उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक महिला ने पति पर दूसरी शादी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। महिला व उसके पति के परिजनों के बीच काफी कहासुनी हुई। बाद में पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन




हाथरस जंक्शन की रहने वाली महिला सरकारी शिक्षिका है और पति भी शिक्षक है। दोनों में काफी समय से विवाद चल रहा है। वह अलग रह रहे हैं। बुधवार को महिला को जानकारी मिली कि पति ने दूसरी शादी कर ली है औश्र वह एक गेस्ट हाउस में शादी का रिसेप्शन दे रहा है। महिला सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और कार्यक्रम रुकवाने की मांग करते हुए पति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई। बृहस्पतिवार शाम को महिला हाथरस जंक्शन पुलिस के साथ गेस्ट हाउस पहुंच गई। यहां महिला को देख हंगामा खड़ा हो गया। एसपी चिरंजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि महिला की शिकायत पर पुलिस भेजी गई थी। प्रकरण में जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें