नोएडा। सेक्टर-93 ए स्थित एटीएस विलेज सोसाइटी के फ्लैट से लाखों की चोरी हुई है। पीड़ित अंकित गुप्ता ने कोतवाली फेज-2 में शिकायत की है कि वह 18 अक्टूबर को सुबह साढ़े सात बजे फ्लैट बंद कर रुड़की चले गए थे। 22 अक्टूबर की रात जब लौटे तो देखा कि फ्लैट का लॉक टूटा है। अंदर सारा सामान बिखरा पड़ा था। फ्लैट से 1.50 लाख रुपये और चांदी के तीन सिक्के गायब थे। पुलिस ने केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो