फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, डायल 112 की वजह से बचा जान

विज्ञापन
विज्ञापन
- जनवरी से 19 सितंबर के बीच 70 लोगोंं की सहायता की, सीपीआर देकर बचाई जान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बिसरख की रहने वाली महिला को जब पता चला कि उसका पति दूसरी शादी करने जा रहा है। तो महिला ने आत्महत्या करने के लिए घर में रखी नशीली दवा का अधिक मात्रा में सेवन कर लिया जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंची और अस्पताल पहुंचाकर उपचार दिलाया। ऐसे ही सूरजपुर के रहने वाले व्यक्ति ने घरेलू क्लेश की वजह से फंदा लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। परिजनों को पता चला तो उन्होंने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर टीम ने पहुंचकर व्यक्ति को फंदे से उतारा और सीपीआर देकर हालत में सुधार किया।
इसी तरह सेक्टर-126 में एक व्यक्ति ने सूचना दी कि बाइक सवारों ने उसका फोन छीन लिया है। जानकारी के बाद टीम ने 8 किलोमीटर तक बाइक सवारों का पीछा करते हुए मोबाइल बरामद किया। फेज तीन थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने चूहे मारने की दवाई का सेवन कर लिया था। डायल 112 की टीम ने सतर्कता दिखाते हुए किशोरी की जान बचाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस का इंतजार किए बिना खुद अस्पताल पहुंचाया
डीसीपी ट्रैफिक अभय कुमार मिश्र ने बताया कि कई मामलों में डायल 112 की टीम ने एंबुलेंस की प्रतीक्षा करने के बजाय खुद ही पीड़ित को समय रहते अस्पताल पहुंचाया। इकोटेक-3 इलाके में एक युवक ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद करके फंदा लगाकर आत्म हत्या करने का प्रयास किया। समय रहते टीम ने युवक को फंदे से उतारा। एंबुलेंस के आने का समय ज्यादा दिखा तो टीम ने खुद ही पीड़ित को अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि अन्य सड़क हादसों में भी टीम ने लोगों की जान बचाई। डायल 112 की टीम ने जनवरी से अब तक लगभग 70 से ज्यादा मामलों में लोगों की सहायता की। डायल 112 की तत्परता के लिए उसे काफी सराहना मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें