फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वाहन खड़ा करने रोका तो महिला से की मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरपुर। जेवर के जहांगीरपुर कस्बे में बाइक हटाने के मामूली विवाद में महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। महिला के भाई ने शिकायत देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बा निवासी नरेश ने बताया कि रविवार को पड़ोसी युवक ने उनके घर के सामने बाइक खड़ी कर दी थी। जब उसकी बहन ने बाइक हटाने के लिए कहा तो आरोपियों ने उनके साथ मारपीट शुरू कर दी और उन्हें घायल कर दिया। जिसके बाद नजदीक के अस्पताल में उनका इलाज कराया गया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें