फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पानीपत में नोएडा के खिलाड़ी परेशान, व्यवस्था पर उठाए सवाल

विज्ञापन
भूमि यादव
विज्ञापन
-सीबीएसई नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में ठहरने और मूलभूत सुविधाओं को लेकर खिलाड़ियों ने जताई नाराजगी
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। पानीपत में 21 सितंबर से शुरू हुई सीबीएसई नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने पहुंचे नोएडा के खिलाड़ियों ने आयोजन स्थल पर व्यवस्थाओं को लेकर परेशानी होने का आरोप लगाया है। खिलाड़ियों के अनुसार, प्रतियोगिता से दो दिन पहले ही उन्हें आयोजन स्थल पर पहुंचने के लिए बुला लिया गया था, लेकिन इसके बावजूद ठहरने और मूलभूत सुविधाओं की उचित व्यवस्था नहीं है। कुछ बाथरूम खराब हैं और नहाने की भी पर्याप्त सुविधा नहीं मिल रही है।
खिलाड़ियों का कहना है कि प्रतियोगिता के मुकाबले 21 सितंबर से शुरू होने थे, लेकिन तय तारीख तक कोई मुकाबला शुरू नहीं हुआ। प्रतियोगिता कब से शुरू होगी, इसकी भी उन्हें स्पष्ट जानकारी नहीं दी जा रही है। इससे खिलाड़ियों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों की बात-
बाथरूम की स्थिति ठीक नहीं है। रोजमर्रा की सुविधाओं के लिए खिलाड़ियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। -भूमि यादव
प्रतियोगिता में खेलने आए हैं, लेकिन रहने और अन्य सुविधाओं को लेकर काफी दिक्कत हो रही है। -अरायना गोविल
रहने की उचित व्यवस्था नहीं है। कुछ बाथरूम खराब हैं और नहाने की सुविधा भी पर्याप्त नहीं है। प्रतियोगिता शुरू होने की निश्चित तारीख भी नहीं बताई जा रही है। -सौरव प्रसाद, कोच

भूमि यादव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें