फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद के ध्यानार्थ : दिल्ली से लाकर नोएडा में गांजा बेच रहे महिला व युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर-73 अंडरपास के पास से महिला और सेक्टर-62 से युवक को दबोचा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। सेक्टर-113 और सेक्टर-58 थाना पुलिस ने महिला व युवक को 3.2 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों दिल्ली से गांजा लाकर नोएडा में बेचते थे। महिला सर्फाबाद, जबकि युवक कंपनियों के कर्मचारियों, झुग्गियों और फैक्टरी क्षेत्रों में इसकी सप्लाई करता था।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार की शाम सेक्टर-113 पुलिस टीम सर्फाबाद स्थित श्मशान घाट के पास गश्त कर रही थी। इस दौरान एक महिला पुलिस को देखकर भागने लगी, जिसे पुलिसकर्मियों ने पकड़ लिया। उसके पास से 1.5 किलो गांजा बरामद हुआ। महिला की पहचान पश्चिम बंगाल के कूचबिहार निवासी रफसाना (25) के रूप में हुई है। वह सर्फाबाद की झुग्गियों में रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, सेक्टर-58 पुलिस ने शुक्रवार की शाम सेक्टर-62 स्थित छोटा डी पार्क के गेट के पास से लवकुश (26) को गिरफ्तार किया। वह गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी का रहने वाला है। उसके थैले से 1.7 किलो गांजा बरामद हुआ। एडीसीपी अभय कुमार मिश्र ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें