फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला का दूसरी पत्नी पर पति की हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
- तुगलपुर में दूसरी बीवी के साथ रहता था मृतक, चोरी छिपे कर दिया अंतिम संस्कार : पहली पत्नी
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर अल्फा वन में रहने वाली एक महिला ने दूसरी पत्नी पर पति की हत्या करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति तुगलपुर में दूसरी पत्नी के साथ रहता था। दूसरी पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी और चोरी छिपे अंतिम संस्कार भी कर दिया। पहली पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।
विज्ञापन


सेक्टर अल्फा वन में रहने वाली मृतक की पहली पत्नी ने बृहस्पतिवार को डॉयल-112 पर फोन कर पति की हत्या की जानकारी दी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि पहली पत्नी का कहना है कि उसके पति ने दो शादियां कीं थीं। पति दूसरी पत्नी के साथ पति तुगलपुर गांव में रहता था। आरोप है कि दूसरी पत्नी ने साथियों के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी और उसका अंतिम संस्कार भी चुपचाप कर दिया। बीटा-2 कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच में भी सामने आया कि पोस्टमार्टम के बिना शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया। किसी तरह के साक्ष्य महिला के पास नहीं मिले। हालांकि पुलिस ने घटना स्थल नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र का बताया और शिकायत करने को कहा। वहीं एसीपी का कहना है कि हत्या जैसी घटना की कोई सूचना थाने में नहीं है। अगर इस तरह की शिकायत आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें