फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: महिला ने पति समेत चार लोगों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला ने पति समेत चार लोगों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन

नोएडा। सेक्टर-121 स्थित एक सोसाइटी निवासी महिला ने पति समेत ससुराल पक्ष के चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न और धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। कोर्ट के आदेश पर फेज-तीन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


कोर्ट में दिए गए प्रार्थनापत्र में महिला ने बताया कि अगस्त 2023 में मुंबई निवासी युवक से प्रेम विवाह किया था। शादी के कुछ समय बाद ही पति, सास, ससुर और ननद अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। विरोध करने पर मारपीट की गई, जिसके कारण नौकरी भी छोड़नी पड़ी। पीड़िता का आरोप है कि उन्हें अपने पति के अन्य महिला के साथ अवैध संबंधों के साक्ष्य मिले थे। जब उन्होंने इसकी शिकायत सास-ससुर से की, तो उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की। थाना प्रभारी पुनीत कुमार सिंह ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर चार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें