नोएडा। सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन के पास कैब चालक पर यात्री का कीमती जेवरात से भरा पर्स चोरी करने का आरोप है। प्रतीक लॉरेल सोसाइटी निवासी दिनेश चंद्र खंडेलवाल ने बताया कि 9 अप्रैल को सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन जाते समय उनकी पत्नी का पर्स कैब में ही गिर गया था। पर्स में सोने की चार चूड़ियां, अंगूठी और चेन थी। चालक ने पहले पर्स चेक करने की बात कही, लेकिन बाद में मुकर गया। शक के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी विपिन कुमार यादव ने बताया कि तथ्यों की जांच की जा रही है। ब्यूरो