फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मारपीट के मामले में गवाह को हत्या की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। छिजारसी कॉलोनी में करीब तीन वर्ष पूर्व हुई मारपीट के मामले में गवाह बने अधिवक्ता को जान से मारने की धमकी मिली है। इस मामले में अधिवक्ता की शिकायत पर कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। छिजारसी कॉलोनी निवासी आशीष शर्मा ने पुलिस को बताया कि 30 अप्रैल की रात अज्ञात नंबर से व्हाट्स एप कॉल आई। इसके बाद ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजकर परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि थाना सेक्टर-63 में छिजारसी निवासी निशांत शर्मा ने 2023 को प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उसने पुलिस को बताया था कि उसके भाई आशीष शर्मा के साथ मारपीट की गई थी। विरोध करने पर उसके पिता राजू शर्मा से भी मारपीट का आरोप था। इस मामले में पुलिस ने सौरभ, शिवम मेरठिया और 20 अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें