फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दोस्त की मदद से युवती ने दो झपटमारों को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
-कार्यालय जाने के दौरान पीड़िता का फोन झपटकर भाग गए थे बदमाश
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में एक युवती ने अपने दोस्त की मदद से दो झपटमारों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। कार्यालय जाने के दौरान बदमाशों ने युवती से उसका फोन झपट लिया था। पकड़े गए बदमाशों से पूछताछ कर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

23 साल की प्रियंका अपनी मां के साथ महात्मा गांधी कैंप मयूर विहार फेज वन में रहती है। वह न्यू अशोक नगर स्थित ब्लिंकिट कंपनी के स्टोर में काम करती है। उसने बताया कि स्टोर में उसकी सुबह छह बजे से दोपहर तीन बजे तक ड्यूटी होती है। 30 जुलाई की सुबह वह काम पर जा रही थी। सरपंच चौक के पास दो युवक उसके पास आए और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनकर ए ब्लॉक की ओर भाग गए। पीड़िता वहां से सीधे स्टोर पहुंची और पूरी घटना अपने दोस्त राहुल को बताई। राहुल उसे लेकर बाइक से बदमाशों की तलाश में निकला। वह बदमाशों की तलाश करते हुए नाला रोड पर पहुंचे, जहां पीड़िता ने झपटमारी करने वाले दोनों लड़कों को बैठा हुआ देखा। उसने राहुल की मदद से दोनों बदमाशों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उनके पास से पीड़िता का मोबाइल फोन मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें