फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ध्यान से मन मस्तिष्क सब हुआ आनंदित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। जेवीसीसी लाफ्टर क्लब की ओर समुदाय के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के उद्देश्य से एक विशेष साउंड मेडिटेशन अनुभव सत्र आयोजित किया गया। सत्र का संचालन वेलनेस एवं क्रिएटिव हीलिंग कोच पिया ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कृतज्ञता संकल्प और ॐ मणि पद्मे हुं मंत्र के जप से हुई। प्रतिभागियों को ध्वनि, मौन, श्वास और सामूहिक ऊर्जा के माध्यम से आत्मिक शांति का अनुभव कराया गया। सत्र में ग्राउंडिंग, श्वास जागरूकता, हल्की शारीरिक गतिविधियां, लाफ्टर मेडिटेशन, योग निद्रा, निर्देशित विश्राम और साउंड जर्नी जैसी गतिविधियां शामिल रही। सिंगिंग बाउल्स, घंटियों और प्रकृति की ध्वनियों ने वातावरण को शांत और सकारात्मक बनाया। प्रतिभागियों ने गहरी शांति, भावनात्मक राहत और आंतरिक स्थिरता का अनुभव साझा किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें