फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मुकदमे की पैरवी कर लौट रहे व्यक्ति से मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। जमीन विवाद को लेकर मुकदमे की पैरवी करने आए एक व्यक्ति के साथ पुलिस कार्यालय के बाहर मारपीट की गई। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर बुधवार को प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है। गांव खेड़ी निवासी राजेन्द्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 16 अप्रैल की सुबह अपने मुकदमे की पैरवी के लिए पुलिस उपायुक्त सेंट्रल नोएडा कार्यालय आए थे। जब वह काम खत्म कर कार्यालय से बाहर निकले तो सर्विस रोड पर बिजेंद्र और आशुतोष निवासी खेड़ी मिल गए। दोनों ने मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया और जमीन का मामला खत्म करने को कहा। जब उन्होंने अपनी जमीन लौटाने की बात कही तो दोनों आरोपी भड़क गए और उनके साथ मारपीट की। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार का कहना है पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें