फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ से जुडे़ नकली रेमडेसिविर के तार, पुलिस ने बढ़ाया जांच का दायरा

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। कोतवाली सेक्टर-20 पुलिस द्वारा बरामद किए गए 105 रेमडेसिविर इंजेक्शन जांच के दौरान नकली और एक्सपायर मिले थे। आरोपी रचित घई इन इंजेक्शन को चंडीगढ़ से खरीदकर लाया था। ऐसे में पुलिस अब जेल में बंद रचित से दोबारा पूछताछ के बाद चंडीगढ़ तक जाकर जांच करेगी।
विज्ञापन

21 अप्रैल को रेमडेसिविर की कालाबाजारी करने के आरोप में सेक्टर-29 डीपीएस स्कूल के पास से रचित को गिरफ्तार किया गया था। सेक्टर-168 सोसाइटी निवासी रचित के पास से पुलिस ने 105 इंजेक्शन और करीब डेढ़ लाख रुपये बरामद किए थे। नोएडा के एडीजीसी रणविजय सिंह ने बताया कि नकली इंजेक्शन की बात सामने आने के बाद अब इस मामले में जांच का दायरा चंडीगढ़ तक बढ़ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें