ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित बीएलएस वर्ल्ड स्कूल में बीते शनिवार को प्रथम इंटर-स्कूल कराटे चैंपियनशिप-2026 का आयोजन हुआ था। इसमें ग्रेटर नोएडा के सिरसा गांव स्थित ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल के 28 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 स्वर्ण, 10 रजत और आठ कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था। प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त करने पर शनिवार को स्कूल में विजेता खिलाड़ियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य वंदना शर्मा, उप-प्रधानाचार्य नरेंद्र, एचएम एकता, सीनियर इंचार्ज नवनीत देसवाल, कराटे कोच राजीव ने खिलाड़ियों को पदक व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।
मेजबान स्कूल ने जीती ट्रॉफी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। सिरसा के ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल में शनिवार को इंटर ब्रांच फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में मेजबान स्कूल टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्कूल के फुटबॉल कोच अर्दमन सिंह और कपिल कसाना ने बताया कि टीम में खिलाड़ी विशाल, नितिन सिंह, हर्ष, राघव, आयुष, गर्वित, कबीर, तनिष्क, अंशुमन, हर्ष सिंह, विनेश, आयुष, लख्ष, शुभम, आशीष और प्रीत के प्रदर्शन से स्कूल को जीत हासिल हुई हैं। स्कूल के सीएम राकेश कुमार, एमडी नूतन ने खिलाड़ियों को बधाई दी।