फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: हवाओं को बदला रुख, उमस ने छुड़ाए पसीने

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। हवाओं का रुख बदलने से उमस बढ़ गई है। रविवार सुबह से ही बहुत उमस भरा दिन रहा। इस दौरान तेज धूप के साथ ही दिन भर लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। हवाओं का रुख बदलने से उमस बढ़ गई। रविवार को जारी हुई आईएमडी की रिपोर्ट के मुताबिक जिले का अधिकतम तापमान 35.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही आद्रता 91 प्रतिशत दर्ज की गई। इसके साथ ही ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 164 और नोएडा का एक्यूआई 144 दर्ज किया गया। मौसम विज्ञानी महेश पलावत ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में नया लो प्रेशर एरिया बनने की वजह से हवाओं का रुख बदल गया है और हवाएं पूर्वी हो गई हैं इस वजह से उमस बढ़ गई है। 6 या 7 अक्तूबर को हल्की बारिश की संभावना है। फिलहाल मौसम उमस भरा ही रहने के आसार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें