Will work for the progress, development of Waqf Board
नूंह। हरियाणा वक्फ बोर्ड के नवनियुक्त प्रशासक, 36 बिरादरी के चौधरी और भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जाकिर हुसैन का रविवार को गुरुग्राम के राजीव चौक पर तंजीम आइम्मा-ए-औकाफ द्वारा स्वागत किया गया। जाकिर हुसैन ने कहा कि इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने पर भाजपा शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री मनोहरलाल के वह आभारी हैं। वक्फ बोर्ड की तरक्की, विकास व उन्नति के लिए दिन-रात कार्य करेंगे। मुख्यमंत्री ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उस पर खरा उतरेंगे और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने में कोई कसर नहीं छोडे़ंगे।
वक्फ बोर्ड के माध्यम से लोगों की भलाई के लिए अथक प्रयास करेंगे। तंजीम आइम्मा-ए-औकाफ के अध्यक्ष मौलवी असरुद्दीन तेड ने पूर्व विधायक जाकिर हुसैन को हरियाणा वक्फ बोर्ड का प्रशासक बनाने पर मुख्यमंत्री मनोहरलाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जाकिर हुसैन ही हरियाणा वक्फ की स्थिति को सुधार सकते हैं। इस अवसर पर मौलाना फारुख, हाफिज जान मोहम्मद, मौलाना तैय्यब, मौलाना हारुन, हाफिज हनीफ, मौलाना असजद, मौलाना आरिफ आदि के अलावा सैकड़ों इमाम मौजूद रहे।