फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: वन सिटी वन ऑपरेटर परियोजना के खिलाफ करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जल विभाग में वन सिटी वन ऑपरेटर परियोजना को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण लागू करने की तैयारी में है। योजना के लागू होने के बाद सेक्टरों में नलकूपों पर तैनात कर्मचारियों को अपनी नौकरी खतरे में नजर आ रही है। इसके विरोध में 13 अक्तूबर से नलकूप ऑपरेटर प्राधिकरण के गेट पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेंगे। किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि वन सिटी वन ऑपरेटर परियोजना लागू हुई तो सभी नलकूप ऑपरेटर कर्मचारियों के साथ अनिश्चितकालीन आंदोलन करेंगे। इस मौके पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण नलकूप संचालक यूनियन के संरक्षक राजू भाटी व अध्यक्ष लोकेश भाटी समेत जितेंद्र भाटी, हरिदत्त नागर, मनोज प्रधान, विनोद शर्मा, सरजीत प्रधान, दिलशाद, श्रीकांत नागर, प्रमोद शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें