मेरठ। हाईकोर्ट स्थापना केन्द्रीय संघर्ष समिति के तत्वावधान में 20 सितंबर पैदल मार्च कर धरना दिया जाएगा। इस संबंध में शुक्रवार को कमिश्नरी पार्क में सामाजिक संगठनों की विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा संघ के जिलाध्यक्ष सचिन सिरोही, आम आदमी पार्टी के नेता संजय जोशी, रंजना तिवारी, छात्र नेता नरेश चौधरी उर्फ कन्हैया ने हाईकोर्ट बेंच की शीघ्र स्थापना के लिए अपने विचार रखे। गोष्ठी में हाईकोर्ट बेंच मिशन के अध्यक्ष नरेंद्र शर्मा, अवधेश बिहारी सक्सेना, बीपी सिंह, संजय पाल, नंदकिशोर, राजीव सनातनी, इमरान मेवाती आदि अन्य शामिल रहे।