फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्टाफ के लिए सर्वेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल और हॉस्टल बनाएंगे : केजरीवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम ने सरकारी अधिकारियों, सांसदों और मंत्रियों के स्टाफ के लिए सात गारंटियां दीं
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आप ने एक और चुनावी घोषणा का एलान किया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने सरकारी अधिकारियों, सांसदों और मंत्रियों के यहां काम करने वाले स्टाफ के लिए सात गारंटियां दी हैं। बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि सरकार में आने पर सरकारी स्टाफ के लिए सर्वेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाएंगे, जहां ये नौकरी तलाश सकेंगे। इसके अलावा स्टाफ हॉस्टल बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि जब कोई अधिकारी, सांसद या मंत्री आवास छोड़ते हैं तो पूरा स्टाफ सड़क पर आ जाता है। ऐसे में वह नौकरी मिलने तक हॉस्टल में रह सकते हैं। इनके काम के घंटे और वेतन पर कानून बनाया जाएगा। दिल्ली सरकार के ईडब्ल्यूएस के मकान और मोबाइल मोहल्ला क्लीनिक उपलब्ध कराए जाएंगे। ऑटो चालकों की तरह इन्हें भी 10 लाख का लाइफ व 5 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, बेटी की शादी के लिए एक लाख और बच्चों को स्कॉलरशिप मिलेगी। साथ ही, आप सांसद इनकी आवाज संसद में भी उठाएंगे, ताकि केंद्र सरकार के अधीन आने वाले काम कराए जा सकें।
विज्ञापन

सर्वेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल नौकरी तलाशने में मदद करेगा
केजरीवाल ने कहा कि पहले सर्वेंट रजिस्ट्रेशन पोर्टल बनाएंगे। इसमें जो लोग अपनी सर्विसेज उपलब्ध कराना चाहते हैं, वह खुद को रजिस्टर कर सकेंगे। साथ ही, सरकारी आवास में ऑफिसर या मंत्री को नया स्टाफ चाहिए तो वे भी अपने आप को इस पोर्टल पर रजिस्टर कर पाएंगे। इससे जरूरतमंद एक-दूसरे से संपर्क कर सकेंगे।
विज्ञापन


श्रमिकों की तरह सारी सुविधाएं मिलेंगी


केजरीवाल ने कहा कि जैसे एक श्रमिक कार्ड बनाया है, वैसे ही एक सरकारी पर्सनल स्टाफ कार्ड बनाया जाएगा। श्रमिक कार्ड के ऊपर कई योजनाओं की सुविधाएं मिलती हैं, वैसे ही सरकारी पर्सनल स्टाफ को भी सारी सुविधाएं दी जाएंगी। एक सर्वेंट हॉस्टल बनाया जाएगा। ऐसे में कुछ साल के लिए वे अस्थायी तौर पर उस होस्टल में रह सकेंगे, जब तक उन्हें नौकरी नहीं मिल जाती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें