छिबरामऊ। बहन के घर में रहने वाले युवक ने रविवार शाम को फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के भांजे ने बताया कि तीन साल पहले मामी मामा को छोड़कर मायके चली गई थीं। तब से मामा परेशान रहते थे।
सदर कोतवाली के मोहल्ला फर्श निवासी दीपक वर्मा (32) कपड़े की फेरी लगाते थे। परिजनों ने बताया कि दीपक बचपन से छिबरामऊ के मोहल्ला बजरिया निवासी बहन विमला के घर पर रहकर जीवन यापन कर रहे थे। शाम सात बजे दीपक ने घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में फंदा लगा लिया। जानकारी होने पर परिजन उन्हें फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। यहां डाॅक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
भांजे अंशू वर्मा ने बताया कि तीन साल पहले मामी मायके चली गई थी। मामा कई बार बुलाने गए, लेकिन वह वापस नहीं आईं। मामी के घर न आने के कारण वह परेशान थे और उसी कारण से उन्होंने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजनों ने बताया कि दीपक का एक पुत्र है, जो मां के साथ ही रहता है। कोतवाल विष्णुकांत तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।