फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में पंकज के: सो रहे पति का चुन्नी से घोंट दिया गला, ममता ने हमेशा के लिए राजकुमार को रास्ते से हटाया

Fri, 12 Aug 2022 11:14 PM IST
Vikas Kumar माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा

सार

पंकज से शादी करने के लिए ममता ने राजकुमार से तलाक लेने के लिए कहा। राजकुमार तलाक लेने के लिए तैयार नहीं था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पत्नी ने शराब के नशे में सो रहे पति की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। देवला गांव में बृहस्पतिवार रात हुई वारदात को छुपाने के लिए महिला शुक्रवार सुबह पति की हत्या कर दिए जाने का शोर मचा दिया। मामला संदिग्ध लगने पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने उससे पूछताछ की। जिसमें महिला ने हत्या की बात कुबूल कर ली। शुक्रवार को पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने प्रेम प्रसंग में हत्या की बात कही है। 

विज्ञापन

 

देवला गांव निवासी राजकुमार अपनी पत्नी ममता के साथ रहता था। ममता एक कंपनी में कार्य करती थी। पुलिस के अनुसार ममता का कंपनी में कार्य करने वाले युवक पंकज के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसकी जानकारी राजकुमार को लग गई थी। राजकुमार शराब पीने का आदी था। वह शराब पीकर घर आता और ममता के साथ मारपीट करता था। पंकज से शादी करने के लिए ममता ने राजकुमार से तलाक लेने के लिए कहा। राजकुमार तलाक लेने के लिए तैयार नहीं था। बृहस्पतिवार की शाम राजकुमार शराब पीकर आया और उसने ममता के साथ मारपीट की। राजकुमार देर रात चारपाई पर सो गया। ममता ने राजकुमार के सोते हुए चारपाई से हाथ पैर बांध दिए और दुपट्टे से गला घोटकर मार डाला। 
विज्ञापन

सुबह रोते हुए ममता घर से बाहर निकली और मोहल्ले के लोगों को बताया कि उसके पति की किसी ने हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर गले पर निशान देखा। सख्ती से पूछताछ की तो प्रेम प्रसंग के चलते महिला ने पति की हत्या की बात कबूली। एसीपी पीपी सिंह ने बताया कि महिला ने पूछताछ में अपने पति की हत्या करने की बात कबूली है। जिस चुन्नी से राजकुमार की हत्या की गई थी उसे भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस हत्या की साजिश की पड़ताल करेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें