फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालच में पति का कत्ल: प्रेमी और बेटे संग 50 हजार में हायर किया शूटर, फरारी में भी पूजा ने कर ली तीसरे से शादी

Thu, 02 Mar 2023 09:36 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

14 मई 2022 को सेक्टर-94 सुपरनोवा बिल्डिंग के पास ऋषिपाल नामक एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद अकील व विशाल को गिरफ्तार कर लिया था। तब से पत्नी पूजा फरार चल रही थी। अब उसे गिरफ्तार कर लिया है। उस वक्त बताया गया था कि अवैध संबंधों व पैसे की लालच में हत्या कराई गई थी। 
विज्ञापन
आरोपी महिला गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शूटर से अपने पति की हत्या कराने के मामले में फरार चल रही महिला को नोएडा की कोतवाली सेक्टर-126 पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार महिला पर 20 हजार रुपये का इनाम था। आरोपी महिला ने अपने प्रेमी व बेटे के साथ मिलकर शूटर से अपने पति की पिछले साल हत्या करवा दी थी। 
विज्ञापन


पुलिस ने पहले प्रेमी व बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस फरार शूटर की पहचान कर रही है। 14 मई 2022 को सेक्टर-94 सुपरनोवा बिल्डिंग के पास ऋषिपाल नामक एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने जांच के बाद अकील व विशाल को गिरफ्तार कर लिया था। तब से पत्नी पूजा फरार चल रही थी। 

उस वक्त बताया गया था कि अवैध संबंधों व पैसे की लालच में हत्या कराई गई थी। हालांकि नोएडा पुलिस ने आरोपी पूजा को गिरफ्तार कर लिया तो इस घटना से जुड़ी बातें सामने आ गई। दरअसल दिल्ली बदरपुर की रहने वाली पूजा कुमारी ने वर्ष 2010 में ऋषिपाल शर्मा से शादी की थी। दोनों की दूसरी शादी थी। 
विज्ञापन


पूजा दिल्ली के अपोलो अस्पताल में काम करती थी। वहां पर अपनी पत्नी का इलाज कराने आए अकील की पूजा की दोस्ती हो गई थी और दोनों के बीच संबंध बन गए। 

इसी दौरान पूजा ने अपने प्रेमी अकील के साथ पति ऋषिपाल को रास्ते से हटाकर उसकी संपत्ति पर कब्जा करने की योजना बनाई। इसमें पूजा ने अपने पहले पति से बेटा विशाल को भी शामिल किया गया। इसके बाद पूजा ने 50 हजार रुपये देकर पति ऋषिपाल शर्मा की हत्या मेहंदी हसन नाम के शूटर से कराई। 

 

इस घटना के बाद पुलिस ने अकील व विशाल को गिरफ्तार कर लिया था लेकिन पूजा फरार चल रही थी। अब पूजा की गिरफ्तारी के बाद शूटर मेहंदी हसन की तलाश की जा रही है।

फरारी में भी पूजा ने कर ली शादी
पति की हत्या कराने के बाद वह दिल्ली से भागकर फरीदाबाद चली गई। वहां अपना नाम बदलकर पूनम रख लिया और फर्जी आधार कार्ड भी बनवा लिया। इसके बाद फरीदाबाद में एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति से शादी कर ली। जिससे पूजा ने शादी की उसका फरीदाबाद में 40 लाख का एक प्लॉट है। पूजा प्लॉट को बेचने के फिराक में थी। तभी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गई।
 
विज्ञापन

पूरी संपत्ति पर कब्जा कर अकील से थी शादी की योजना
पूजा ने पूछताछ में बताया कि वह अब अकील के साथ रहना चाहती थी और इसी लिए उसने ऋषिपाल की हत्या कराई और फरीदाबाद में प्लॉट के चक्कर में शादी की। इसके बाद वह ऋषिपाल की संपत्ति व फरीदाबाद के प्लॉट को बेचकर अकील के साथ शादी करने की योजना बना रही थी। अकील और विशाल इस समय जेल में हैं। अकील के जेल से छूटने के बाद वह शादी की तैयारी में थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें