फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारा गया एक और पति: पत्नी ने दो लोगों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, आठ साल का बंधन एक झटके में टूटा

Fri, 04 Apr 2025 06:58 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, दादरी

सार

सोनू को खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से हालत बिगड़ने के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
पत्नी ने दो लोगों संग बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्रेटर नोएडा के दादरी स्थित रोजा जलालपुर रेलवे फाटक के समीप ई-रिक्शा चालक को लाठी-डंडों से मारपीट का घायल कर उसके पैसे छीन लिए। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

आठ साल पहले हुई थी दोनों की शादी
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के रेलवे एंक्लेव कॉलोनी में संध्या सोनी परिवार के साथ रहती हैं। उन्होंने न्यायालय के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि रेलवे एंक्लेव कॉलोनी में महिला का भाई शिव सिंह उर्फ सोनू उनके पास रहता था। ई-रिक्शा चलाने का काम करता था। शिव सिंह उर्फ सोनू की शादी आठ साल पहले औरैया के मूढ़ी गांव निवासी मीनू के साथ हुई थी। शादी के बाद सोनू व उसकी पत्नी मीनू के बीच आपस में मतभेद हो गए। पत्नी अपने मायके में जाकर रहने लगी। दोनों के बीच आपस में रंजिश बढ़ गई। 

लाठी-डंडों से पीट पीटकर मार डाला
17 अक्टूबर 2024 को शिव सिंह रिक्शा लेकर चलाने के लिए घर से निकल गया। जिसको मंगल सिंह, विष्णु और उसकी पत्नी मीनू ने रोजा जलालपुर रेलवे फाटक के पास लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग को आता देख उसके पैसे छीन कर आरोपी फरार हो गए। 

सोनू ने मदद के लिए बहन को बुलाया था
घायल अवस्था में आसपास के लोगों ने सड़क से अलग बैठाया। घायल ने अपनी बहन संध्या सोनी को फोन कर घटना बताई गई। उन्होंने सोनू को खून से लथपथ हालत में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल से हालत बिगड़ने के चलते दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान शिव सिंह उर्फ सोनू की मौत हो गई। मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। 
विज्ञापन

पुलिस ने नहीं दिया साथ
पीड़िता ने 20 जनवरी को पुलिस आयुक्त से घटना की शिकायत की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़िता में न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। न्यायालय के आदेश पर मृतक की पत्नी मीनू, मंगल सिंह और विष्णु के खिलाफ बादलपुर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच में लगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें