फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: नकदी-जेवर लेकर तांत्रिक के साथ फरार हुई पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
नकदी-जेवर लेकर तांत्रिक के साथ फरार हुई पत्नी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। एक व्यक्ति ने पत्नी पर निकाह के कुछ ही सप्ताह बाद घर से नकदी व जेवर लेकर तांत्रिक के साथ फरार होने का आरोप लगाया है। सूरजपुर कोतवाली पुलिस कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। ककराला खासपुर के मुस्ताकीम ने केस दर्ज कराया है कि मुबारिकपुर गांव की साजिया से 29 नवंबर 2023 को निकाह किया था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही साजिया का संपर्क तुगलपुर गांव के तात्रिंक समीर उर्फ चेची से बना हुआ था, जो जादू-टोने और झाड़-फूंक का काम करता है। 23 दिसंबर 2024 को वह और उसकी पत्नी गौतमबुद्धनगर कोर्ट में एक मामले के सिलसिले में पहुंचे थे। गेट नंबर-2 के पास साजिया जूस पीने के बहाने रुक गई और मुस्ताकीम अपने वकील के चेंबर में चले गए। काफी देर बाद भी साजिया नहीं लौटी तो बाहर जाकर देखा लेकिन वह वहां नहीं थी। जानकारी मिली कि साजिया समीर के साथ फरार हो गई है। जब मुस्ताकीम ने घर में रखी अलमारी चेक की, तो उसमें से करीब 6.50 लाख रुपये नकद, सोने की चेन, हार, अंगूठी, कान की बालियां और चांदी की पायल गायब मिली। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें