फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म सिटी कौन बनाएगा 13 अप्रैल को चलेगा पता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-21 में प्रस्तावित फिल्म सिटी के निर्माण के लिए 13 अप्रैल को बिड खुलेगी। इसी दिन एजेंसी का चयन भी हो जाएगा। अब तक तीन कंपनियों ने टेंडर का फार्म खरीदा है जबकि 16 कंपनियों ने जानकारी मांगी है। इनमें अमेरिका, अबूधाबी व देश की कई कंपनियां शामिल हैं। 11 अप्रैल तक कोई भी कंपनी टेंडर भर सकती है।
विज्ञापन

अधिकारियों के मुुताबिक, फिल्म सिटी निर्माण के लिए ग्लोबल टेंडर निकाला गया है। इसके लिए इच्छुक कंपनियों ने जानकारी मांगी थी, जिसे शासन को भेजा गया था। इसके अलावा तीन कंपनियों ने फार्म खरीदे हैं जिनमें एल एंड टी, अबूधाबी की निलाभ कपूूर कंपनी और अमेरिका से जुड़ी ट्यूलिप कंपनी भी शामिल है। ट्यूलिप कंपनी यूनिवर्सल स्टूडियो से भी जुड़ी हुई बताई जा रही है। इसके अलावा एकता कपूर व सुभाष घई सहित देश की कुछ कंपनियां भी फिल्म सिटी के लिए जानकारी जुटा रही हैं। 13 अप्रैल को टेक्निकल व फाइनेंशियल दोनों बिड खुल जाएंगी। इसमें कंपनियों के दस्तावेज की जांच के अलावा मानकों को परखा जाएगा।
1000 एकड़ में होगी विकसित
अधिकारियों के मुताबिक, करीब एक हजार एकड़ में फिल्म सिटी विकसित की जाएगी। इसमें करीब 220 एकड़ जमीन व्यावसायिक उपयोग के लिए है। परियोजना करीब दस हजार करोड़ रुपये की होगी।
विज्ञापन

मास्टर प्लान 2041 के लिए बैठक आज
मास्टर प्लान 2041 के संबंध में यमुना प्राधिकरण में बुधवार को बैठक होगी। इसका उद्देश्य मास्टर प्लान में संशोधन के अलावा अंतिम रूप देना है। इसके लिए संबंधित कंपनी प्राधिकरण के अधिकारियों के सामने प्रस्तुतिकरण देगी। प्राधिकरण के अधिकारियों के मुताबिक, मार्स एसोसिएट को मास्टर प्लान बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसमें नए क्षेत्रों को जोड़ने का काम किया जाएगा। साथ ही, भविष्य की योजना को इसमें शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें