फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शामली के रहने वाले थे नोएडा पुलिस के सिपाही सौरभ देशवाल, 2016 में हुए भर्ती; पत्नी से कहे थे ये आखिरी शब्द

Mon, 26 May 2025 11:27 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा

सार

गाजियाबाद के नाहल गांव में वांछित कातिर को पकड़ने गई नोएडा और मसूरी पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। जहां शामली के रहने वाले सिपाही सौरभ देशवाल की गोली लगने की वजह से अस्तपाल में मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक सिपाही सौरभ देशवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के नाहल गांव में वांछित अपराधी कादिर को पकड़ने गई पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। पथराव के दौरान एक सिपाही घायल हो गया। जिसे आनन फानन में यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां डॉक्टरों ने नोएडा पुलिस के सिपाही सौरभ देशवाल को मृत घोषित कर दिया। सिपाही को गोली लगी थी।

विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त कादिर - फोटो : अमर उजाला
शामली के रहने वाले थे मृतक सौरभ
सौरभ देशवाल चोरी के एक मामले में दबिश देने गाजियाबाद गए थे। शामली के बदेउ गांव के रहने वाले सौरभ 2016 में पुलिस विभाग में भर्ती हुए। पहली पोस्टिंग उनकी नोएडा ही रही। पहले एसएसपी की टीम में थे।

पत्नी से कहे थे ये आखिरी शब्द
कमिश्नरेट बनने के बाद उन्हें एसओजी टीम में शामिल किया गया। 2019 में  सौरभ की शादी हुई थी। सेक्टर-122 में वह पत्नी के साथ रह रहे थे। सौरभ की मौत से पुलिस विभाग सन्न और गमजदा है। सौरभ की गिनती तेजतर्रार पुलिसकर्मियों में होती थी। अपने कार्य के लिए वह कई बार सम्मानित भी हो चुके हैं। जाने से पहले उन्होंने पत्नी को कहा था कि वह रात तीन बजे तक वापस आएंगे।

ये भी पढ़ें: UP: गाजियाबाद में वांटेड को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला, भीड़ ने की पत्थरबाजी और फायरिंग, कांस्टेबल की मौत

कौन है कुख्यात अपराधी कादिर
डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि मसूरी सहित आरोपी वांछित अपराधी कादिर के खिलाफ 20 मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मुजफ्फरनगर में सात, मसूरी में चार, गौतमबुद्धनगर, हापुड़ और मेरठ में भी मुकदमे दर्ज हैं।

गाजियाबाद पुलिस ने दर्ज किया मामला
डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने बताया कि वांछित अभियुक्त कादिर नाहल का रहने वाला है, उसकी गिरफ्तारी के लिए नोएडा पुलिस रविवार रात 12 बजे मसूरी पुलिस टीम के साथ नाहल गांव में आई थी, उसी दौरान ये घटना हुई है। वहीं, भाग रहे कादिर को पुलिस ने घेर कर पकड़ लिया है। मामले में थाना फेस-3 गौतमबुद्धनगर के उपनिरीक्षक सचिन ने एक तहरीर दी है। थाना मसूरी में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। डीसीपी ग्रामीण सुरेन्द्र नाथ तिवारी ने सिपाही की मौत की पुष्टि की है। 
विज्ञापन

वांछित अपराधी कादिर - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि रविवार की देर शाम नोएडा की क्राइम ब्रांच और फेस तृतीय थाना पुलिस मसूरी के नहाल गांव में बदमाश कादिर उर्फ मंटर को पकड़ने के लिए दबिश दी थी। टीम ने कादिर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया था। इसी बीच कादिर के साथियों और परिजनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग और पथराव कर दिया। फायरिंग में सिपाही सौरभ देशवाल सिर में गोली लग गई। घायल को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें