नोएडा (संवाद)। सेक्टर-115 स्थित रणभूमि क्रिकेट मैदान में रविवार सुबह आरबी वीकडे मॉर्निंग सीजन-24 के लीग मैच में व्हाइट वॉकर्स को 74 रनों से जीत मिली। उसने पहले बल्लेबाजी 212 रन बनाए। दूसरी पारी में रोलिंग फोर्टिस 8 विकेट के नुकसान पर 138 रन ही बना सकी। व्हाइट वॉकर्स के अनुज चौहान 69 रन बनाकर पर ऑफ द मैच रहे। वहीं रोलिंग फॉर्टिस के सागर चार विकेट गिराकर बेस्ट बॉलर बने।