फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: प्यार में धोखा मिला तो युवती ने दी जान, प्रेमी ने कुएं में फेंका शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी थाना क्षेत्र के सेमरिया टोला में दस दिन पहले कुएं में मिली युवती की लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। युवती के प्रेमी, उसके भाई समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने दावा किया कि प्रेम में धोखा खाने से आहत युवती ने पेड़ से फंदा लगाकर जान दे दी। इसके बाद प्रेमी ने अन्य आरोपियों के साथ मिलकर शव को फंदे से उतारकर पत्थर बांध कुएं में फेंक दिया था।
विज्ञापन

पुलिस लाइन सभागार में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि 31 मार्च को बभनी के सेमरिया टोला के कुएं में एक युवती (18) का शव मिला था। उसके गले में पत्थर बना था। घटना के अगले दिन युवती की शिनाख्त करते हुए भाई ने बताया कि वह 26 मार्च को पिता से विवाद कर निकली थी। इसके बाद से लापता थी। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू की तो युवती का संपर्क सेमरिया टोला निवासी अभय सिंह खरवार से पाया गया। एसपी ने बताया कि युवती और अभय उर्फ मोटू में प्रेम संबंध था। वह उससे शादी भी करना चाहती थी और इसीलिए पिता से विवाद कर अपने घर से निकली थी। जब वह प्रेमी के पास पहुंची तो उसने गैर बिरादरी का होना बताकर शादी करने से इंकार कर दिया और गांव में ही रहने वाली उसकी मौसी के घर जाने की सलाह दी। मौसी के घर न जाकर युवती ने पास के ही जंगल में पलाश के पेड़ पर फंदा लगाकर जान दे दी। इसकी खबर जब अभय काे लगी तो वह घबरा गया। खुद को बचाने के लिए अभय ने अपने छोटे भाई आकाश, पड़ोसी विनोद खरवार, ओमप्रकाश व रामसुभग के साथ मिलकर शव को पेड़ से उतारकर डेढ़ किमी दूर जंगल में ले गए और गले में पत्थर बांधकर कुएं में फेंक दिया। पत्थर का टुकड़ा छोटा होने के कारण चार दिन बाद शव ऊपर आया तो ग्रामीणों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध आत्महत्या के लिए उकसाने और साक्ष्य छिपाने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस टीम में बभनी एसओ सदानंद राय, एसआई अभयनाथ सिंह यादव, सुनील कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें