आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई के मामले में केस दर्ज हुआ है। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ग्राम प्रधान समेत तीन नामजद और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।
ग्राम पंचायत मकरीबारी के टोला बरिया निवासी आदिवासी युवक सतेंद्र बैगा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुश्तैनी भूमि बंधक रखी थी। छल कपट और धोखाधड़ी से इकरारनामा कराकर भूमि पर कब्जा किया जाने लगा। इससे रोकने पर नौ मार्च की सुबह संजय यादव, ग्राम प्रधान राममूरत यादव और सुरेंद्र पाल कुछ अन्य लोगाें के साथ गोलबंद होकर आए और जातिसूचक शब्दाें से अपमानित करते हुए पिटाई करने लगे। चेरूई चौकी और कोतवाली राॅबर्ट्सगंज में तहरीर देने के बाद भी सुनवाई नहीं हुई। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।