यमुना सिटी। जेवर थाना क्षेत्र के सादुल्लापुर में घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला के साथ पड़ोसियों ने गाली-गलौज की। जब उसे रोका तो मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर जब परिवार के लोग पहुंचे तो उसकी भतीजी और ससुर को भी पीटा। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। डोरी लाल बंजारा ने बताया कि 25 अप्रैल को उनकी पत्नी मंजू झाड़ू लगा रही थी। इसी दौरान प्रवीण, दिनेश और उमेश उर्फ गोला ने उससे मारपीट की और घर का गेट तोड़ दिया। बीच-बचाव करने आई भतीजी और चाचा राकेश के साथ भी मारपीट कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो