फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर में हुए उप चुनाव की आज तहसील में होगी मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
-वार्ड-12 के सभासद के लिए तीन प्रत्याशियों के बीच हुआ है मतदान
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
यमुना सिटी। जेवर नगर पंचायत के वार्ड-12 में सभासद पद के लिए हुए मतदान के बाद गुरुवार को मतगणना की प्रतिक्रिया पूरी की जाएगी। तहसील प्रांगण में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी और प्रत्याशियों की जीत हार की घोषणा की जाएगी। उप चुनाव के लिए मंगलवार को मतदान हुआ था और कुल 67.6 प्रतिशत वोटरों ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था। चुनाव अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को जेवर तहसील स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर 1 में मतदान केंद्र में पूरी पारदर्शिता के साथ मतदान की प्रक्रिया पूरी कराई गई थी। यहां दो बूथ बनाए गए थे। क्षेत्र में कुल 1450 मतदाता हैं, इसमें से 981 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। पहले बूथ में कुल 704 मतदाताओं में से 514 ने वोट दिया था। वहीं, दूसरे बूथ में 746 मतदाताओं के लिए व्यवस्था की गई थी। इसमें से 467 ने मतदान किया था। मतदान के बाद मत पेटियों को सुरक्षा के साथ तहसील प्रांगण में बने स्ट्रांग रूम में रखवाया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें