कस्बे में गुरुवार को पुलिसकर्मी गश्त पर जा रहे थे। कोतवाली से महज 10 मीटर की दूरी पर मुख्य रास्ते पर दो युवक बाइक खड़ी कर चाउमीन खा रहे थे। रोड पर बाइक खड़ी होने के चलते जाम की स्थिति बन गई थी। राहगीर युवकों से बाइक हटाने के लिए कहते रहे। लेकिन दबंगई दिखाते हुए युवकों ने बाइक नहीं हटाई।
पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची। एक पुलिसकर्मी ने युवकों से बाइक हटाने के लिए कहा। दोनों युवकों और पुलिसकर्मियों की कहासुनी हो गई। जब पुलिसकर्मी बाइक को हटाने लगा तो एक युवक ने लोगों के सामने पुलिसकर्मी को थप्पड़ जड़ दिया।
घटना के बाद पुलिस द्वारा दोनों युवकों को हिरासत में लिया गया है। कोतवाली प्रभारी राधारमण सिंह का कहना है कि दोनों युवकों को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है। जिसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।