बिलासपुर(संवाद)। पतला खेड़ा में बृहस्पतिवार की दोपहर करीब तीन बजे गेहूं के खेतों में अचानक आग लग गई। आग तेजी से फैलती देख ग्रामीणों ने खेतों के चारों ओर जुताई कर आग को आगे बढ़ने से रोका और गेहूं की फसल को बचा लिया। हादसे में 35 बीघा खेत में फैले तूरी-भूसा पूरी तरह जलकर राख हो गए। इससे राकेश, बीरन, फूल सिंह, संतराम, संजय और तिमराज प्रधान सहित कई किसानों को नुकसान हुआ। लेखपाल लता ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया। क्षति का आकलन कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।