नोएडा (संवाद)। सेक्टर-21ए स्टेडियम में चल रही शिव कथा का शुक्रवार को पांचवां दिन रहा। कथाव्यास डॉ. सर्वेश्वर ने तारकासुर वध की कथा सुनाई। उन्होंने बताया कि तारकासुर ने घोर तपस्या कर ये वरदान प्राप्त किया कि उसकी मृत्यु केवल शिवपुत्र के हाथों ही हो। उन्होंने बताया कि किस तरह से कार्तिकेय के तारकासुर का वद किया।