लखनऊ। परवर ग्रिड उत्तरी क्षेत्र-तृतीय क्षेत्रीय मुख्यालय की देखरेख में आयोजित पावरग्रिड अंतर क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पश्चिमी क्षेत्र प्रथम चैंपियन बना।
केडी सिंह बाबू स्टेडियम के वॉलीबॉल कोर्ट पर खेले गए फाइनल मुकाबले में पश्चिमी क्षेत्र प्रथम ने केंद्रीय कार्यालय को लगातार तीन सेट 25-13, 25-21, 25-21 से हराया। मुख्य अतिथि कार्यपालक निदेशक उत्तरी क्षेत्र तृतीय युगेश कुमार ने विजेता और उप विजेता टीम को पुरस्कृत किया। पॉवर ग्रिड एनआर तृतीय के चीफ मैनेजर (पीआर/एचआर) नीरज पांडेय ने बताया कि तीन दिवसीय टूर्नामेंट का संचालन डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल एसोसिएशन की देखरेख में किया गया। प्रतियोगिता में 11 क्षेत्रों के 88 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।