नोएडा (संवाद)। नोएडा स्टेडियम में बृहस्पतिवार को विंटर कप अंडर - 17 क्रिकेट टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। टूर्नामेंट के पहले दिन वेस्ट दिल्ली ने टीएनएम को 56 रनों से हरा दिया। खेल के प्रति महिला खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए दो वर्ष की छूट दी गई है यानी लीग में 19 आयु वर्ग तक की महिला खिलाड़ी शामिल हो सकेंगी। आठ टीमों के बीच खेली जा रही लीग में दो फरवरी तक मुकाबले होंगे। शुभारंभ के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी गुरशरण सिंह और पूर्व क्रिकेटर तिलक राज ने शिरकत की।