फोटो
ग्रेटर नोएडा। जीबीयू स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले ध्यान केंद्र में दो दिवसीय बोधि विपस्सना वेलनेस कोर्स का शुभारंभ किया गया। बौद्ध अध्ययन एवं सभ्यता संकाय के डीन प्रो. राजीव वार्ष्णेय ने कहा कि विपस्सना ध्यान व्यक्ति में भावनात्मक समझ विकसित करता है और जीवन के तनाव दूर कर वास्तविक सुख और शांति प्राप्त करने का प्रभावी साधन है। डॉ. ज्ञानादित्य शाक्य ने बताया कि विपस्सना मेडिटेशन एवं पालि भाषा कोर्स शुरू किया जाएगा। इस मौके पर बौद्ध अध्ययन एवं सभ्यता संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ. चिन्ताला वेंकटा सिवासाई, डॉ. विक्रान्त नैन, सचिन, रेखा, विकास, किशारी लाल आदि मौजूद रहे। ब्यूरो