फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आपसी विवाद में दो युवकों पर चाकू मारने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। चोटपुर कॉलोनी में आपसी विवाद में दो लोगों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। मामले में कोतवाली सेक्टर-63 पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। कॉलोनी में रहने वाले दिव्यांशु पांडे का होली के दिन कॉलोनी के ही कन्हैया से विवाद हो गया था। इस दौरान दिव्यांशु ने कन्हैया को थप्पड़ मार दिया। इस बात से नाराज कन्हैया ने अपने साथियों के साथ बुधवार करीब चार बजे दिव्यांशु को पीट दिया। इस पर दिव्यांशु के पिता बलराम बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान कन्हैया के साथी सागर ने बलराम के पेट में चाकू मार दिया। कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें