फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिम्स में वेलनेस क्लिनिक और सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


ग्रेटर नोएडा। जिम्स में वेलनेस क्लिनिक, सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी और निजी ओपीडी शुरू की गई है। चौथी मंजिल पर मुहैया कराई जा रहीं इन सेवाओं का उद्देश्य आम जनता को कम लागत पर उच्च गुणवत्ता वाली स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
जिम्स के निदेशक डॉ. ब्रिगेडियर राकेश गुप्ता ने बताया कि इन सेवाओं के माध्यम से मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श, समर्पित व्यक्तिगत देखभाल और नियमित स्वास्थ्य जांच की सुविधा अब निजी अस्पतालों की तुलना में कहीं अधिक किफायती दरों पर उपलब्ध होगी। वेलनेस क्लिनिक में मरीजों को सामान्य स्वास्थ्य जांच, हृदय और मधुमेह प्रोफाइलिंग, एक्स-रे, ईसीजी, स्पाइरोमेट्री आदि स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुपर स्पेशियलिटी ओपीडी में कार्डियोलॉजी, न्यूरोसर्जरी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, ऑन्कोलॉजी आदि स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी। निजी ओपीडी उन लोगों के लिए डिजाइन की गई हैं जो विशेषज्ञ डॉक्टरों से व्यक्तिगत और समय-कुशल परामर्श चाहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें