फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बीडीएस बैंच 2025 के नई विद्यार्थियों का स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा(संवाद)। नॉलेज पार्क स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज में मंगलवार को बीडीएस बैंच 2025 के नई विद्यार्थियों के स्वागत के लिए ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन डॉ. आरपी चड्ढा ने दीप प्रज्वलन कर किया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को दंत चिकित्सा के क्षेत्र में जिम्मेदारी और समाज में इसकी महत्ता के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि दंत चिकित्सक का कार्य केवल दांतों की देखभाल नहीं होता है, बल्कि वह रोगियों के संपूर्ण मौखिक स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। कॉलेज के उपाध्यक्ष सोहिल चड्ढा, सचिव बीके अरोरा, निदेशक जन संपर्क सुरेंद्र सूद, प्रधानाचार्य सचित आनंद अरोरा आदि ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें