ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के यूजी मैनेजमेंट विभाग ने बुधवार को बीबीए, बीकॉम और बीकॉम (ऑनर्स) के 2026-29 बैच के छात्रों का स्वागत आरंभ 2026 उन्मुखीकरण कार्यक्रम के साथ किया गया। नौ दिवसीय कार्यक्रम का विषय उत्कृष्टता की ओर यात्रा का आरंभ रखा गया है। आईएसएबी के चेयरमैन एवं प्रोमेडी एक्सेल लर्निंग प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ डॉ. प्रद्युम्न पांडे और एपीएसी में प्रोडक्ट मैनेजमेंट एवं कंसल्टिंग के हेड डॉ. समीर ओहरी ने छात्रों को उच्च शिक्षा और बदलते उद्योग परिदृश्य से जुड़े अनुभव साझा किए। इस मौके पर प्रो. (डॉ.) वंदना अरोड़ा सेठी, प्रो. (डॉ.) रिपुदमन गौर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो