फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: बाबा मोहनराम अखंड ज्योति यात्रा का किया स्वागत

Sun, 25 Oct 2026 07:48 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर (संवाद)। राजस्थान के मिलकपुर स्थित बाबा मोहनराम की स्थली खोलीधाम से अखंड ज्योति लेकर जा रहे श्रद्धालुओं का रविवार को बिलासपुर कस्बे में स्वागत किया गया। यह यात्रा मेरठ जनपद के खरखौदा क्षेत्र स्थित गांव सेतकुआ जा रही थी। महेश भगत के नेतृत्व में निकली यात्रा के डमरू कॉम्प्लेक्स पहुंचने पर नगरवासियों ने अखंड ज्योति के दर्शन किए। उन्होंने बाबा मोहनराम के जयकारे लगाए, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। बिलासपुर पहुंचने पर महकार नागर के नेतृत्व में नगरवासियों ने महेश भगत का स्वागत किया। श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। उन्होंने अखंड ज्योति के समक्ष शीश नवाकर बाबा मोहनराम से परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और क्षेत्र में शांति की कामना की। बड़ी संख्या में लोगों ने श्रद्धा के साथ अखंड ज्योति के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें