ग्रेटर नोएडा। इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट में 29 से 31 अक्तूबर के बीच कोरकॉन 2026 प्रदर्शनी लगेगी। इसमें देश-विदेश के तकनीकी विशेषज्ञ जुटेंगे। आयोजकों ने बताया कि विज्ञान, इंजीनियरिंग, सामग्री सुरक्षा और एसेट इंटीग्रिटी पर केंद्रित प्रदर्शनी में 1000 से अधिक प्रदर्शक शामिल होंगे। इसमें तकनीकी ज्ञान के आदान-प्रदान, नवीनतम उत्पादों और तकनीकों को जानने, और मूल्यवान पेशेवर नेटवर्क बनाने पर चर्चा होगी। ब्यूरो