ग्रेटर नोएडा (संवाद)। निजी कॉलेज पर आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए किसान नेता समेत प्रदर्शनकारियों की रिहाई पर किसान सभा ने कारागार परिसर में उनका स्वागत किया। सोमवार को किसान सभा के कार्यकर्ताओं ने ग्रेनो पुलिस उपायुक्त प्रवीन रंजन को ज्ञापन सौंपकर सभा के नेता प्रशांत भाटी समेत अन्य लोगों की रिहाई की मांग की थी। रिहाई पर कार्यकर्ताओं ने इंकलाब जिंदाबाद और किसान सभा जिंदाबाद के नारे लगाए। जिलाध्यक्ष डॉ. रूपेश वर्मा ने गिरफ्तारी को आपत्तिजनक बताया।