फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-63 थाना पुलिस ने शनिवार देर रात दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से चोरी की एक बाइक और दो अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शनिवार देर रात पुलिस टीम थाना क्षेत्र में 25 फुटा रोड पर चेकिंग कर रही थी। कुछ ही देर बाद हिंडन पुल की ओर से बाइक पर दो संदिग्ध युवक आते दिखाई दिए। उन्हें रुकने का इशारा किया तो बाइक सवार मुड़कर भागने लगे। टीम ने पीछा करके दोनों को दबोच लिया। दोनों आरोपियों की पहचान गाजियाबाद की खोड़ा कॉलोनी निवासी शिवम और रोहन कुमार के रूप में हुई। भागने का कारण पूछने पर आरोपियों ने बताया कि वह दोपहिया वाहन की चोरी करते हैं। जांच करने पर पता चला कि बरामद बाइक भी चोरी की है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें