फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: रांची-अजमेर के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन

सार

सोनभद्र से रांची, जयपुर और अजमेर के लिए नई साप्ताहिक ट्रेन की शुरुआत 28 सितंबर से होगी। चोपन और रेणुकूट स्टेशनों पर इसका ठहराव रहेगा। इस सेवा से स्थानीय यात्रियों को सीधी यात्रा की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनभद्र। सोनांचल से रांची, जयपुर और अजमेर जाने वाले यात्रियों को नई ट्रेन की सौगात मिली है। त्योहारों के रांची-अजमेर के बीच चलेगी साप्ताहिक ट्रेन का संचालन 28 सितंबर से 30 नवंबर किया होगा। सोनभद्र के चोपन और रेणुकूट रेलवे स्टेशन पर भी इस ट्रेन का ठहराव होगा। रेलवे प्रशासन जल्द ही इसका टाइम टेबल जारी करेगा।
विज्ञापन

राष्ट्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति के सदस्य एसके गौतम ने बताया कि रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ट्रेन संख्या 09620 रांची-अजमेर साप्ताहिक ट्रेन का संचालन करेगा। यह ट्रेन 28 सितंबर से 30 नवंबर 2025 तक हर रविवार को सुबह 9 बजकर 15 मिनट पर रांची से रवाना होगी।
यह विशेष ट्रेन लोहरदगा, टोरी, डाल्टनगंज, गढ़वा रोड, सोनभद्र जिले के रेणुकूट और चोपन रेलवे स्टेशन के साथ सिंगरौली, कटनी, दमोह, सागर, गुना, कोटा (सोगरिया), सवाई माधोपुर, जयपुर होते हुए अजमेर पहुंचेगी। उन्होंने बताया की इस ट्रेन में सभी श्रेणियों (क्लास) में आरक्षण की सुविधा उपलब्ध है। टिकटों की बुकिंग शुरू हो चुकी है। सोनभद्र से राजस्थान के लिए सीधी रेल सेवा उपलब्ध होने से क्षेत्र के लोगों को काफी सहूलियत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें